हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 किलो 11 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त छिलका बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई। थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशील कुमार टीम के साथ गश्त पर। लखूवाली हेड के पास 2 युवकों को संदिग्ध लगने पर रोका गया। तलाशी में उनके पास से यह अवैध डोडा-पोस्त छिलका मिला। गिरफ्तार आरोपी साहिल (19) पुत्र कालूराम राजपूत ओड़ और सोनूराम उर्फ सोनू (23) पुत्र बुधराम राजपूत ओड़ हैं। दोनों श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र के 6 आरबी जलोकी निवासी हैं। हनुमानगढ़ टाउन थाने में मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक ज्योति जांच कर रही हैं। टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कॉन्स्टेबल कप्तान सिंह, रामनारायण, राकेश कुमार और लेखराज शामिल रहे।