हनुमानगढ़ जंक्शन में शनिवार को वार्ड 2 और 3 के निवासियों की बैठक हुई। इसमें नगर परिषद के अगले उपसभापति पद पर चर्चा की गई। वार्डवासियों ने मनोज बड़सीवाल को उपसभापति बनाने की मांग उठाई। उन्होंने अपनी यह मांग विधायक गणेश राज बंसल तक पहुंचाई और उनके नाम पर विचार करने का आग्रह किया। वार्डवासियों ने बताया कि मनोज बड़सीवाल लंबे समय से इलाके में सामाजिक और जनसेवा के कामों से जुड़े हैं। वे लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। उनका परिवार करीब 15 सालों से इलाके की राजनीति और जनसेवा से जुड़ा हुआ है। पहले उनकी माता और फिर उनके पिता पार्षद रहे हैं। मनोज बड़सीवाल भी लगातार लोगों के बीच रहकर सेवा के कामों में हिस्सा लेते रहे हैं। वार्डवासियों के मुताबिक हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव में मनोज बड़सीवाल ने अपनी पत्नी के साथ वार्ड 2 और 3 से जीत हासिल की है। इलाके में उनकी लंबे समय से सक्रियता, अनुभव और जनता से जुड़ाव को देखते हुए उन्हें नगर परिषद में बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार होना चाहिए। उनका कहना था कि उपसभापति ऐसा होना चाहिए, जो अलग-अलग समाजों और वार्डों के लोगों के साथ तालमेल बिठा सके और नगर परिषद के कामकाज को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद करे। बैठक में कृष्ण पेंटर, प्रकाश पेंटर, रामलाल वर्मा, चानन घोड़ेला, चंदूराम, लेखराम घोड़ेला, कृष्ण गोयल, मुख्तयार सिंह, डॉ. बख्शीश, मैनपाल वर्मा, भंवरलाल, द्वारका घोड़ेला, पूर्णसिंह, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र राठौड़, चंपालाल वर्मा, गुलाब खान, शरीफ खान, शाह मोहम्मद, यूनुस खान, बनवारी लाल, मोहन सिंह, भारती सिंह, देवीलाल वर्मा, अशोक दामड़ी, सुलखन सिंह, दीपक चिलाना, डॉ. ओम प्रकाश रेगर, नारायण सिंह, गोपाल सिंह, जरनैल सिंह, सतपाल दामड़ी, अशोक नागपाल, विक्की नागपाल, राधेश्याम मिड्ढा, रवि छाबड़ा, रामप्रताप नायक, देवीलाल नायक, गोवर्धन शर्मा, जगदीश झोरड़, हंसराज सोनी, बलदेव सिंह, मनजिन्द्र बराड़, मनीष सेतिया, शिवराज मान, नितिन गर्ग और डॉ. अशोक समेत कई वार्डवासी मौजूद थे।