जयपुर में हैरिटेज डोर सीजन-3 ‘द रॉयल प्रिव्यू’ का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया। इसमें फैशन एवं ज्वैलरी डिजाइनर्स ने अपने आगामी शो में प्रस्तुत किए जाने वाले अपने कलेक्शन की पहली झलक पेश की। राजस्थान की पारंपरिक कला, टैक्सटाइल, शिल्प और राजसी सौंदर्य को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ते हुए पेश किया गया। मानसरोवर स्थित अनन्त महल में हुए आयोजन में आयोजक शिवाली गुप्ता, सोनाली खंडेलवाल और प्रिया दीवान ने बताया कि ‘द रॉयल प्रिव्यू’ का उद्देश्य मुख्य फैशन शो से पहले डिजाइनर्स के कलेक्शन की झलक दर्शकों और फैशन जगत के सामने रखना था। इस दौरान डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन की थीम, रंगों और डिजाइन की झलक पेश की, जिससे आगामी हैरिटेज डोर सीजन-3 को लेकर उत्सुकता बढ़ी। राजस्थान की विरासत को आधुनिक फैशन का अंदाज शो में डिजाइनर्स ने राजस्थान की पारंपरिक विरासत को केवल पारंपरिक परिधानों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे आधुनिक फैशन की जरूरतों के अनुरूप प्रस्तुत किया। पारंपरिक टेक्सटाइल, राजस्थानी कला, शिल्प और रंगों से प्रेरित डिजाइन्स में आधुनिक कट, सिल्हूट और स्टाइलिंग का इस्तेमाल देखने को मिला। शो डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह तोमर के निर्देशन में हुए ‘द रॉयल प्रिव्यू’ में फैशन और ज्वैलरी का खास तालमेल देखने को मिला। डिजाइनर्स के परिधानों के साथ ज्वेलरी कलेक्शन की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को राजसी अंदाज दिया। डिजाइनर कपड़ों के साथ ज्वेलरी कलेक्शन से दिखाया राजसी अंदाज शो में डिजाइनर्स ने राजस्थान की पारंपरिक विरासत को केवल पारंपरिक परिधानों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे आधुनिक फैशन की जरूरतों के अनुरूप प्रस्तुत किया। पारंपरिक टैक्सटाइल, राजस्थानी कला, शिल्प और रंगों से प्रेरित डिजाइंस में आधुनिक कट, सिल्हूट और स्टाइलिंग का इस्तेमाल देखने को मिला। शो डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह तोमर के निर्देशन में हुए ‘द रॉयल प्रिव्यू’ में फैशन और ज्वेलरी का खास तालमेल देखने को मिला। डिजाइनर्स के परिधानों के साथ ज्वेलरी कलेक्शन की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को राजसी अंदाज दिया। देखिए इवेंट के PHOTOS इन डिजाइनर्स के कलेक्शन की दिखी झलक प्रिव्यू में ऋषि विभूति, प्रताप संस, गजल मिश्रा, दिग्विजय सिंह और अन्यसा सहित फैशन डिजाइनर्स के कलेक्शन की झलक प्रस्तुत की गई। वहीं गौरी ज्वेल्स, के.के. ज्वेल्स, कॉन्शियस कैरेट और माधुरी जेम्स के ज्वैलरी कलेक्शन भी आकर्षण का केंद्र रहे। डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन के माध्यम से राजस्थान की कला और विरासत से जुड़े तत्वों को समकालीन फैशन के साथ जोड़ा। शो में पेश किए गए फर्स्ट लुक ने यह संकेत दिया कि मुख्य फिनाले में दर्शकों को इससे कहीं अधिक विस्तृत और भव्य कलेक्शन देखने को मिलेगा। फिनाले में पूरा कलेक्शन होगा प्रदर्शित आयोजकों के अनुसार- ‘द रॉयल प्रिव्यू’ में डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन का केवल फर्स्ट लुक प्रस्तुत किया है। आगामी फिनाले शो में सभी डिजाइनर्स अपने पूरे कलेक्शन के साथ मंच पर उतरेंगे। ऐसे में प्रिव्यू के दौरान दिखाई गई झलक ने फैशन प्रेमियों और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के बीच मुख्य शो को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। हैरिटेज डोर सीजन-3 का आयोजन भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, राजस्थान सरकार के पुरातत्व विभाग और राजस्थान पर्यटन के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक इसका उद्देश्य राजस्थान की पारंपरिक वस्त्र कला और समृद्ध विरासत को देश और दुनिया के फैशन मंच तक पहुंचाना है। आयोजकों ने बताया कि हैरिटेज डोर के माध्यम से स्थानीय शिल्पकारों, डिजाइनर्स और फैशन से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रभावी मंच उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। राजस्थान की पारंपरिक कला और शिल्प को समकालीन डिजाइनिंग से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हैरिटेज डोर सीजन-3 का मुख्य शो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। इसमें राजस्थान की विरासत, पारंपरिक शिल्प, टेक्सटाइल आर्ट और आधुनिक फैशन को एक भव्य मंच पर एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। ‘द रॉयल प्रिव्यू’ में पेश किए गए डिजाइनर्स अपने पूरे कलेक्शन के साथ फिनाले में शामिल होंगे।