बारां| जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे के चुनाव के लिए नगरीय निकायों में मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। द्वितीय चरण मतदान के लिए 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इस दौरान किसी नियोजक के इन प्रावधानों की अवहेलना करते हुए मतदान के दिन कर्मचारी को मताधिकार का उपयोग करने के लिए अवकाश नहीं देने पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की जा सकती है।