तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार से दो दिन की भारत समिट शुरू हो गई है। इसमें 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा हो रही है। राहुल गांधी समिट समिट में कल शामिल होंगे। तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू के मुताबिक भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। इसमें वैश्विक नेता, नीति विशेषज्ञ और प्रोग्रेसिव विचारक शामिल आएंगे। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका देगी। समिट की 2 फोटोज… राहुल कल गिग वर्कर्स से मिलेंगे राहुल गांधी 14 नवंबर को हैदराबाद में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के कार्यक्रम और रैली में शामिल होंगे। इस दौरान डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। वर्कर्स राहुल के सामने अपनी समस्याएं और मांगें रखेंगे। कार्यक्रम हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) के पास होगा। इसके साथ गिग वर्कर्स की रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत भी होगी, जो राज्य में उनके लिए कानून और कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगा। कार्यक्रम में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन और शिकायतों के समाधान पर चर्चा होगी। राहुल गांधी इनसे जुड़ी सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं। तेलंगाना में गिग वर्कर्स का कानून लागू तेलंगाना सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए तेलंगाना प्लेटफॉर्म-बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) एक्ट, 2026 बनाया है। यह कानून 2 जून से लागू हो चुका है। अब 14 नवंबर को इस कानून के तहत बनाए गए नियमों की अधिसूचना जारी होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया था वादा तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन के मुताबिक, राहुल गांधी का दौरा गिग वर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और बाद के चुनाव अभियानों के दौरान वर्कर्स से उनके कल्याण के लिए कदम उठाने का वादा किया गया था। अब कानून के नियमों और वेलफेयर बोर्ड को अधिसूचित करने की तैयारी है। वर्कर्स की रैली में किसी राजनीतिक संगठन की भागीदारी नहीं होगी। वर्कर्स अपनी खुशी जाहिर करने और कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों के प्रति आभार जताने के लिए इसमें शामिल होंगे।
हैदराबाद में कांग्रेस की दो दिन की भारत समिट शुरू:70 देशों से लोग आ रहे, वैश्विक चुनौतियों और मुद्दों पर चर्चा; राहुल कल आएंगे
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार से दो दिन की भारत समिट शुरू हो गई है। इसमें 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा हो रही है। राहुल गांधी समिट समिट में कल शाम...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...