निकटवर्ती ढालोप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सरस्वती माता के पूजन के साथ मिशन मानस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम देसूरी सीबीईओ लालाराम प्रजापत की मौजूदगी में हुआ। पीईईओ सोहनलाल गर्ग साथ रहे। सीबीईओ लालाराम प्रजापत ने प्रधानाध्यापकों की बैठक ली। जन आधार ऑथेंटिकेशन कार्य की समीक्षा की। इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा। मिशन मानस के तहत कक्षा 9वीं की छात्रा दिव्या गहलोत ने अंग्रेजी में भाषण दिया। राष्ट्रीय शिक्षक संघ एबीआरएसएम के जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह जैतावत, संगठन मंत्री विजेंद्र निर्मल, ब्लॉक अध्यक्ष व पीईईओ दादाई लक्ष्मणसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह, वरिष्ठ अध्यापक दलपत सिंह, उपप्राचार्य विष्णु प्रसाद, प्रेम सिंह चारण, गिराली प्रधानाध्यापक जीवाराम, विरामुरा प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन आदि मौजूद रहे।