देश में आम आदमी के लिए इलाज कराना बेहद महंगा साबित हो रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले परिवारों को दवाइयों से लेकर जांच तक का खर्च खुद उठाना पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (एनएचए) 2023-24 और कैग की रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इनके मुताबिक, 21 प्रमुख राज्यों में से 10 में इलाज के कुल खर्च का 40% से 67.1% तक हिस्सा परिवार भर रहे हैं। मेडिकल स्टोर से खरीदी दवाइयों का 99.93% और निजी जांच केंद्रों पर होने वाले खर्च का 96.4% बोझ भी जनता पर ही है। हालात ये हैं कि स्वास्थ्य के नाम पर वसूले गए हेल्थ सेस के 43,426 करोड़ रुपए निर्धारित खाते में ट्रांसफर ही नहीं हुए। वहीं, 2019-20 से 2023-24 के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय अपने आवंटित बजट में से 1,32,749 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं कर सका। ये पैसे वापस खजाने में लौट गए। अभी भी लोग बचत का बड़ा हिस्सा इलाज पर खर्च कर रहे सरकारें जीडीपी का 2.5% स्वास्थ्य पर खर्च करने का लक्ष्य रखती हैं, लेकिन वास्तविक खर्च इससे कम है। आम परिवार अपनी बचत का बड़ा हिस्सा दवाइयों और अस्पतालों में खर्च कर रहे हैं। दूसरी तरफ, स्वास्थ्य के नाम पर वसूला गया सेस निर्धारित खाते में नहीं जा रहा और बजट खर्च नहीं हो रहा। जब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त दवा और जांच की व्यवस्था मजबूत नहीं होगी, तब तक बीमा योजनाओं के बावजूद आम आदमी की जेब पर बोझ कम नहीं होगा। दवा और जांच में सरकारी मदद न के बराबर
सरकारी खजाने में ₹1.32 लाख करोड़:फिर भी देश में आम आदमी इलाज का 67% तक खर्च खुद ही उठा रहा
देश में आम आदमी के लिए इलाज कराना बेहद महंगा साबित हो रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले परिवारों को दवाइयों से लेकर जांच तक का खर्च खुद उठाना पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (एनएचए) 2023-24 और कैग की रिपोर्ट के आंकड़े चौंकान...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...