केंद्र सरकार ने गाड़ियों के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 6 साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट अब 3 साल तक वैध रहेगा। वहीं, 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी निजी गाड़ियों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। गुरुवार को राजपत्र में प्रकाशित होते ही ये नियम लागू हो गए। नए नियमों में निजी और कॉमर्शियल वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की अलग-अलग वैधता अवधि तय की गई है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (सिक्सटीन्थ अमेंडमेंट) रूल्स, 2026 के तहत किए गए हैं। रिन्यूअल की तारीख को लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए नए नियमों के तहत, अगर मौजूदा PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से 10 दिन पहले के भीतर रिन्यूअल कराया जाता है, तो नया सर्टिफिकेट पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी की तारीख से प्रभावी होगा। वहीं, एक्सपायरी के बाद रिन्यूअल कराने पर नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से लागू होगा। नए नियम लागू होने से पहले जारी किए गए सर्टिफिकेट पर बदली हुई वैधता अवधि पहली बार रिन्यू कराने के बाद लागू होगी। BS मानक से तय होता है गाड़ी का प्रदूषण स्तर BS यानी भारत स्टेज उत्सर्जन मानक हैं। इनके जरिए वाहनों से निकलने वाले प्रदूषकों की अधिकतम सीमा तय की जाती है। हर नए मानक के साथ गाड़ियों के उत्सर्जन पर नियंत्रण के नियम सख्त किए गए हैं। भारत में BS-IV के बाद सीधे BS-VI मानक लागू किया गया था। BS-VI मानक 1 अप्रैल 2020 से लागू हुआ। PUC सर्टिफिकेट में क्या जांच होती है? PUC इस बात का प्रमाण है कि जांच के समय वाहन से निकलने वाला धुआं तय प्रदूषण सीमा के भीतर है। इसके लिए वाहन के उत्सर्जन की जांच की जाती है। जांच में निर्धारित सीमा से ज्यादा प्रदूषण मिलने पर वाहन को PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलता। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट बोला- कोई पाबंदी काम नहीं करेगी, हम जितने ज्यादा आदेश देंगे, नियमों का उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए वह जितने ज्यादा आदेश और पाबंदियां लगाएगा, उनका उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा।कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ सख्त नियम बनाने से प्रदूषण की समस्या हल हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
सरकार ने गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाई:नई BS-VI गाड़ियों का PUC 3 साल तक चलेगा; 6 साल से पुरानी गाड़ियों का सालाना रिन्यूअल
केंद्र सरकार ने गाड़ियों के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 6 साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट अब 3 साल तक वैध रहेगा। वहीं, 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...