जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति-2026' युद्धाभ्यास में भारत के स्वदेशी विमान तेजस और दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट F-35ए ने एक साथ उड़ान भरी। भारत में दोनों विमानों की एक साथ यह पहली उड़ान है। अमेरिका के एफ-35ए भारत में पहली बार युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे हैं। 6 फाइटर जेट जापान में स्थित अमेरिका के एयरबेस से जोधपुर आए हैं। 12 अक्टूबर तक चलने वाले वायुसेना के इस युद्धाभ्यास में 8 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें राफेल, एफ-35 जेट और तेजस फाइटर जेट के अलावा ट्रांसपोर्ट विमान भी हिस्सा ले रहे हैं। तरंग शक्ति युद्धाभ्यास की 10 तस्वीरें भारतीय वायुसेना बोली- शक्ति और साझेदारी का संदेश भारतीय वायुसेना ने X पर पोस्ट कर बताया कि जोधपुर के आसमान में बहुराष्ट्रीय हवाई शक्ति का अद्भुत और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वायुसेना ने कहा कि 'सटीकता, शक्ति और साझेदारी' के संदेश के साथ ये विमान आज एक ही आसमान में एकजुट होकर भारत की सैन्य ताकत और वैश्विक सहयोग का परचम लहरा रहे हैं। आधुनिक युद्ध तकनीकों को शेयर करनामकसद … ये खबर भी पढ़ें.. भारतमाला-हाईवे पर उतरे सेना के हेलिकॉप्टर:रुद्र-ध्रुव और चेतक ने की लैंडिंग-टेकऑफ ड्रिल; 30 मिनट तक चला अभ्यास बीकानेर में दंतौर के पास भारतमाला नेशनल हाईवे-911 पर मंगलवार को सेना के हेलिकॉप्टर उतरे। हाईवे को करीब आधे घंटे के लिए सैन्य रनवे में तब्दील कर दिया गया। सेना के रुद्र, ध्रुव और चेतक हेलिकॉप्टरों ने हाईवे पर लैंडिंग और टेकऑफ ड्रिल की। पूरी खबर पढ़ें…