हाड़ा जाटूवास में इंद्रा देवी को फिर से प्रशासक नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कलेक्टर ने 27 अगस्त को जारी अपना आदेश वापस ले लिया। कलेक्टर ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए। कलेक्टर ने 27 अगस्त के आदेश से इंद्रा देवी को हटाकर रोहिताश को प्रशासक नियुक्त किया था। इंद्रा देवी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने 7 सितंबर को आदेश जारी कर संबंधित विभागीय आदेश की क्रियान्विति आगामी आदेश तक स्थगित कर दी थी।