हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जिला मुख्यालय की ओर से ब्लॉक की स्काउटर-गाइडर बिगिनर्स कार्यशाला मंगलवार को गोपीराम गोयनका राउमावि में हुई। समग्र शिक्षा अतिरिक्त परियोजना समन्वयक सूर्यकांत शर्मा, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय आयुक्त व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश फगेड़िया, समसा कार्यक्रम अधिकारी अशोक दाधीच, नरेन्द्र शर्मा, जिला स्काउट अधिकारी नीरज कुमार कुल्हरि व अग्नि कुमार मंचस्थ अतिथि थे। कार्यशाला में प्रतिभागियों को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के इतिहास, संगठन की संरचना, स्काउट यूनिट के गठन व स्कूल स्तर पर गतिविधियों के संचालन के लिए जानकारी दी गई। अतिथियों ने कहा कि स्काउट-गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों का जीवन न केवल सफल बनता है, बल्कि सार्थक भी बनता है। यह आंदोलन बच्चों में सेवा, अनुशासन और संस्कार का बीजारोपण करता है। इस मौके पर किरण कुमावत, पंकज कुमार बालाण, आनंद किरण गहलोत, मीरा भाकर, रविन्द्र गढ़वाल, विनोद शर्मा, शंकरलाल, मनमोहन कुम्हार, चिमनलाल शर्मा, सुभाषचंद्र वर्मा, सुमन राठौड़, इंदिरा आदि मौजूद रहे। संचालन खुशबू दानोदिया ने किया।