ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय टोंक की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड मेडिसिन व नेचुरोपैथी हेल्थ कैंप सम्पन्न हुआ। डायबिटीज, फैटी लीवर और मोटापे जैसी जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। मुख्य चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश ने प्राकृतिक जीवनशैली, संतुलित आहार और इंटीग्रेटेड मेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य सुधार के उपाय बताते हुए जीवनशैली में बदलाव को बीमारियों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण बताया। योग एवं एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. शुभलक्ष्मी ने योग, प्राणायाम और एक्यूपंक्चर के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके बताए।