क्षेत्र के लोयल गांव में इंटरलॉक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसका शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रशासक महेंद्र सिंह काजला की देखरेख में हो रहा है। उन्होंने बताया कि इंटरलॉक सड़क का ठाकुर जी के मंदिर के पास से होते हुए लोयल गांव के मुख्य बाजार तक होगा। यह चिकित्सालय जाने का मुख्य रास्ता है। इस मौके पर संजय मीणा, मुकेश, संदीप मेघवाल, बुधराम जांगिड़, सुनील कुमार आदि मौके पर मौजूद थे।