खैरथल में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास में सम्मान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को सम्मानित करने के साथ उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीत कुड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयंसिद्धा आश्रम के संचालक रूपचंद गुर्जर ने आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सुबोध चंद्र शर्मा ने वृद्धावस्था से जुड़े विषयों पर विचार रखे। कौशल्यम इंस्टीट्यूट की छात्रा प्रिया चौधरी ने पीढ़ीगत अंतर पर अपने विचार साझा किए। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने वृद्धजनों से संबंधित सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। प्रवीण भारद्वाज ने भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। प्रशस्ति पत्र, माला और शॉल देकर किया सम्मान कार्यक्रम में वृद्धजनों को प्रशस्ति पत्र, माला और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास परिसर में पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।