एमआईए थाना क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भजीट में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना 1 अक्टूबर की रात की है, लेकिन रिपोर्ट अब दर्ज कराई गई। प्रधानाचार्य महेश चंद प्रजापति की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद प्रधानाचार्य कार्यालय सहित कई कमरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चोर इन्वर्टर मशीन, दो बैटरियां, घरेलू गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, पीतल की घंटी और अन्य सामग्री ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।