पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे, जहां परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने शंखनाद और वेदमंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती ने उन्हें भगवान शिव की प्रतिमा और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। राष्ट्र और संस्कृति समेत कई मुद्दों पर चर्चा स्वामी चिदानंद सरस्वती और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बीच राष्ट्र, समाज, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा और युवा पीढ़ी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। धनखड़ ने भारत की आध्यात्मिक विरासत और मां गंगा के तट पर मिलने वाली शांति का भी उल्लेख किया। सेवा और पर्यावरण कार्यों की सराहना पूर्व उपराष्ट्रपति ने परमार्थ निकेतन की सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने गुरुकुल की वैदिक शिक्षा की भी सराहना की। धनखड़ ने कहा कि युवा पीढ़ी को आधुनिक ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से भी जुड़े रहना चाहिए। गंगा आरती में हुए शामिल शाम को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने मां गंगा की आरती में भाग लिया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।