जयपुर में दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2026 की वर्कशॉप शुरू हो गई है। 17 सितंबर से शुरू हुई यह वर्कशॉप 13 अक्टूबर तक चलेगी। वर्कशॉप में पार्टिसिपेंट्स ढोल की थाप और गरबा म्यूजिक पर अलग-अलग स्टेप्स सीख रहे हैं। अलग-अलग बैच में नए स्टेप्स के साथ ट्रेनर्स गरबा की प्रैक्टिस करवा रहे हैं। तीन जगह लग रही गरबा की क्लासेस जयपुर में गरबा वर्कशॉप की क्लासेस तीन जगह लग रही हैं। ईस्ट लॉन एंटरटेनमेंट पैराडाइज, जवाहर सर्किल; ग्रांड उत्सव गार्डन, गांधी पथ, वैशाली नगर और खंडेलवाल वैश्य महासभा भवन, राजस्थान पुलिस अकादमी के सामने, पानीपेच-शास्त्री नगर में ट्रेनिंग दी जा रही है। क्लासेस में पार्टिसिपेंट्स बैच के अनुसार गरबा के अलग-अलग स्टेप्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं। ‘तीन चार साल ऐसे ही निकल गए पता नहीं चला’ वर्कशॉप में पार्टिसिपेट कर रहे कनक ने बताया कि मेरी मदर इन लॉ पिछले 10 सालों से दैनिक भास्कर में अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी हुई है। मेरी शादी के बाद मैं भी इससे जुड़ गई। यहां मेरे कई फ्रैंडस बन गए हैं और अब फैमिली जैसा लगता है। 20 सालों से कर रहे पार्टिसिपेट अनिल शर्मा ने बताया - जब से दैनिक भास्कर व्यक्ति गरबा की शुरुआत हुई तब से मैं यहां पर आ रहा हूं। हर साल वर्कशॉप जॉइन करता हूं। इसे लेकर मेरा एक्सपीरियंस बहुत ही शानदार रहा है। इसलिए मैं पिछले 20 सालों से आ रहा हूं। वर्कशॉप हमेशा की तरह बहुत ही अच्छा होता है मैं एक नॉन डांसर हूं। मुझे दूसरे डांस फॉर्म नहीं आते हैं। इसलिए मैं गरबा और डांडिया ही करता हूं। मैं उसकी ट्रेनिंग यहां पर ले लेता हूं। रजनीगंधा प्रेजेंट्स अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2026 का आयोजन इन एसोसिएशन विद पल्स, को-पावर्ड बाय ओसवाल सोप ग्रुप और परम्परा प्रीमियम कुकिंग ऑयल्स, फाइनेंशियल पार्टनर बेस्ट कैपिटल, एनर्जी पार्टनर आईएनए सोलर, बेवरेज पार्टनर कोका-कोला, नॉलेज पार्टनर SKIT कॉलेज, ज्वैलरी पार्टनर जय जगदीश ज्वैलर्स और ऑर्गेनिक फूड पार्टनर ब्रिज एग्रो इंडस्ट्रीज निवाई हैं।