जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बार फिर हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 करीब 10 घंटे की देरी से संचालित होने की संभावना है। वहीं, नोएडा से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7646 को एयरलाइन ने संचालन संबंधी कारणों के चलते कैंसिल कर दिया गया है। दुबई से जयपुर आने वाले पैसेंजर्स को परेशानी दरअसल, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 को बुधवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर दुबई से जयपुर पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय पर उड़ान संचालित नहीं हो सकी। अब इस फ्लाइट के शाम 5 बजकर 30 मिनट पर दुबई से जयपुर के लिए रवाना होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में फ्लाइट करीब 10 घंटे की देरी से संचालित हो सकती है। फ्लाइट के समय में बदलाव होने से यात्रियों को दुबई एयरपोर्ट पर परेशान होकर इंतजार करना पड़ रहा है। नोएडा से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल वहीं, नोएडा से जयपुर आने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E - 7646 को सुबह 7 बजे नोएडा से जयपुर पहुंचना था, लेकिन एयरलाइन ने संचालन संबंधी कारणों के चलते बुधवार को इस फ्लाइट को रद्द कर दिया। इसके चलते इस फ्लाइट से जयपुर आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है। लगातार फ्लाइट में देरी और उड़ान कैंसिल होने से हवाई यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो रही है।