जयपुर में दुर्गापुरा के आंच हॉस्पिटल की लापरवाही से शनिवार सुबह दो डेडबॉडी बदल गई। एक परिवार जब बॉडी लेकर घर के लिए रवाना हो गया, तब हॉस्पिटल स्टाफ को बॉडी बदलने का पता लगा। उन्होंने नावां (डीडवाना-कुचामन) जा रहे परिवार को फोन कर वापस बुलाया। घटना से गुस्साए परिवार ने हॉस्पिटल के बाहर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि पहले पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया थी। फिर नागौर सांसद हनुमान बेनीवल के दखल के बाद एफआईआर दर्ज की गई। सबसे पहले देखिए- हॉस्पिटल के बाहर हंगामे के PHOTOS अब 4 पॉइंट में समझिए क्या है पूरा मामला मृतक गिरधारी के भांजे ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए आरोप गिरधारी लाल के रिश्तेदार रमेश चौधरी का आरोप है कि 17 तारीख से गिराधारी लाल वेंटिलेटर पर थे। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। डॉक्टर्स हमें पेशेंट से मिलने नहीं दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी डेथ तो दो दिन पहले ही हो गई थी। लेकिन हॉस्पिटल वाले इलाज का नाटक कर रहे थे। इसके बाद शनिवार सुबह उन्होंने गिरधारी लाल की मौत की जानकारी दी। --- ये खबर भी पढ़ें… SMS हॉस्पिटल से बिना बताए शव को बाहर लाए परिजन:स्ट्रेचर पर रखकर ले जा रहे थे; पुलिस के रोकने पर 20 मिनट किया हंगामा जयपुर के SMS हॉस्पिटल से बिना परमिशन एक युवक के शव को लेकर जा रहे परिजनों को पुलिस ने पकड़ लिया। पतंग उड़ाते समय छत से गिरने पर युवक को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। युवक की मौत के बाद स्टाफ को बिना बताए परिजन स्ट्रेचर पर शव हॉस्पिटल से बाहर ले आए। (पूरी खबर पढ़ें)