जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क टूटने, जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और सड़क किनारे गंदगी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई समस्याओं के समाधान की मांग अब भी बनी हुई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' शिव नगर-2, मुरलीपुरा से अरविंद ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सीवर का ढक्कन इस तरह खराब हो गया है कि कभी भी कोई व्यक्ति उसमें गिर सकता है। इससे आसपास के लोगों के लिए हादसे का डर बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम हेल्थ सेक्शन से ओम थानवी ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाई और सीवर के ढक्कन की समस्या का समाधान करवा दिया। नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी समस्या का समाधान करवाने के लिए आज के 'स्टार ऑफिसर' ओम थानवी बने हैं। सीवर के गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान झोटवाड़ा, निवारू रोड से दिलीप कुमार मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि प्रताप डेयरी के पास पिछले करीब एक महीने से सीवर का पानी निकल रहा था। पानी सड़क पर जमा होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए सीवर के पानी और जलभराव की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... गिरधारीपुरा में सड़कें टूटी, जलभराव से भी लोग परेशान सूर्या रेजीडेंसी से अमित चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गिरधारीपुरा में सड़कें टूटी हुई हैं। इसके साथ ही सड़कों पर जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। सड़क खराब होने और पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। सिंधी कैंप सर्विस लाइन क्षेत्र में टूटी सड़क, वाहन चालकों के गिरने का डर रेलवे स्टेशन से आम नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सिंधी कैंप सर्विस लाइन क्षेत्र में सड़क टूटी हुई है। सड़क खराब होने के कारण यहां से आने-जाने वाले वाहनों के गिरने का डर बना हुआ है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाकर रास्ते को सुरक्षित बनाने की मांग की है। शास्त्री नगर गली नंबर 6 में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट शास्त्री नगर से गिरिराज प्रसाद शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गली नंबर 6 में प्लॉट नंबर 86 के सामने लगी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट खराब होने से रात के समय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। गोपालपुरा बाइपास के गोपाल नगर में सड़क किनारे जमा गंदगी गोपालपुरा बाइपास से धर्म सिंह मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र गोपाल नगर में सड़क किनारे काफी कचरा जमा हो रखा है। सड़क किनारे गंदगी जमा होने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मौके से कचरा हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 2.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 3.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' 4.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 5.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 6.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 7.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 8.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 9.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 10.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन