जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को लोग भास्कर समाधान पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें से कई समस्याओं का संबंधित विभागों की ओर से समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों से नई समस्याएं भी सामने आ रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' शिव नगर रोड, रानी कॉलोनी से गोपाल मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में दिन में पानी नहीं आता और सिर्फ 30 मिनट ही पानी की सप्लाई होती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन राजेश त्यागी ने मामले में कार्रवाई कर इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। रोड लाइट नहीं होने से क्षेत्र में था अंधेरा, समस्या का हुआ समाधान जेपी फाटक रोड से प्रेम सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवाया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... चार साल से सड़क की समस्या, कीचड़ से परेशान लोग लक्ष्मी वाटिका से रफीक खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 4 साल से सड़क की समस्या बनी हुई है। सड़क पर कीचड़ होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। दो रोड लाइट बंद, रात में अंधेरे में आवाजाही शारदा मार्ग, इंदिरा गांधी नगर से अर्जुन सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में दो रोड लाइट बंद पड़ी हुई हैं। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंद रोड लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है। दो महीने से रोड लाइट बंद, रात में परेशानी कृष्णा नगर, ब्रह्मपुरी से प्रेमचंद शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 2 महीने से रोड लाइट बंद पड़ी हुई है। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने रोड लाइट ठीक करवाने की मांग की है। कॉलोनी में एक भी रोड लाइट नहीं, रात में रहता है अंधेरा गोविंदपुरा, सिरसी लिंक रोड से मनमोहन कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में एक भी रोड लाइट नहीं लगी हुई है। रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने कॉलोनी में रोड लाइट लगवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 2.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 3.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 4.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 5.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 6.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' 7.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 8.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 9.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 10.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन