जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क पर गड्ढे, चैंबर का ढक्कन धंसने, पाइपलाइन टूटने से पानी बहने और लंबे समय से बंद रोड लाइट जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में छह महीने से खराब सड़क की समस्या का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' निवारू रोड, झोटवाड़ा से राहुल अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 8 दिनों से गंदा पानी आ रहा है। पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन राजेश त्यागी ने मामले का संज्ञान लेकर पानी की समस्या का समाधान करवाया। इसके बाद लोगों को साफ पानी मिलने से राहत मिली। जैन नासिया रोड पर छह महीने से खराब सड़क की समस्या हुई दूर सांगानेर, जैन नासिया रोड से कमलेश कुमार कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की सड़क पिछले छह महीने से टूटी हुई है। सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। सड़क ठीक होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... गणेश मार्ग पर तीन दिन से सड़क के बीच गड्ढा, लगातार बढ़ रहा गोपालपुरा, गणेश मार्ग से रामकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले तीन दिनों से सड़क के बीच गड्ढा बना हुआ है। उनका कहना है कि समय के साथ गड्ढा और बढ़ता जा रहा है। सड़क के बीच गड्ढा होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से गड्ढे को जल्द भरवाकर सड़क को ठीक कराने की मांग की है। दादा गुरुदेव नगर में सड़क पर धंसा चैंबर का ढक्कन, हादसे का खतरा सांगानेर, दादा गुरुदेव नगर से महेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर लगा चैंबर का ढक्कन नीचे धंस गया है। ढक्कन धंसने के कारण सड़क पर गड्ढे जैसी स्थिति बन गई है और यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से चैंबर का ढक्कन सही करवाकर सड़क को सुरक्षित करने की मांग की है। मालवीय नगर सेक्टर-9 में पाइपलाइन टूटने से बना गड्ढा, सड़क पर बह रहा पानी मालवीय नगर सेक्टर-9 से सरोज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पाइपलाइन टूटने के कारण सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। पाइपलाइन से पानी भी लगातार बह रहा है, जिससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बन रही है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर गड्ढे को भरने और सड़क को ठीक कराने की मांग की है। नारायण विहार ब्लॉक-बी में एक साल से बंद रोड लाइट, अंधेरे में आवागमन नारायण विहार ब्लॉक-बी से मुकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले एक साल से रोड लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से बंद रोड लाइट को जल्द ठीक करवाकर रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. निवारू रोड पर 8 दिन बाद पेयजल सप्लाई सुचारु:कचरा, नालियां जाम और जर्जर बिजली पोल जैसी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 2.रवींद्र सिंह बने आज 'स्टार ऑफिसर':सीवरेज, सड़क, सफाई और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 3. हरमाड़ा में 10 साल बाद जलभराव की समस्या हुई हल:सीवरेज, पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आई 4.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:झोटवाड़ा में कचरे की समस्या बरकरार, स्वर्णकार कॉलोनी में बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई लोगों की चिंता 5.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 6.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 7.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 8.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 9. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 10.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें