जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सीवरेज, सड़क, स्ट्रीट लाइट और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं, भास्कर समाधान पर शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से कई समस्याओं पर कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ मामलों में समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' मुरलीपुरा, शिव नगर-2 से अरविंद टपारिया ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में सीवर का ढक्कन कभी भी गिर सकता है। इससे लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम हेल्थ सेक्शन के ओम थानवी ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाई और सीवर के ढक्कन की समस्या का समाधान करवाया। नागरिक की समस्या का समाधान करवाने के लिए आज के 'स्टार ऑफिसर' ओम थानवी बने हैं। झालाना में कचरे की समस्या का हुआ समाधान झालाना वार्ड 132 से शैलेंद्र सिंह राजावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में कचरा गाड़ी समय पर नहीं आ रही थी। इसके कारण काफी मात्रा में कचरा इकट्ठा हो गया था। समस्या सामने आने के बाद कार्रवाई करवाकर कचरा संग्रहण की समस्या का समाधान कर दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... राजभवन रोड क्षेत्र में 15 साल से नहीं है सीवर लाइन राजभवन रोड से प्रमतबेश व्यास ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 15 साल से सीवर लाइन नहीं है। लंबे समय से सीवर लाइन की सुविधा नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सीवर लाइन की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। मालवीय नगर में घरों में आ रहा सीवर लाइन का पानी मालवीय नगर से शैलेंद्र सिंह राजावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवर लाइन का पानी घरों में आ रहा है। इसके कारण क्षेत्र में काफी बदबू फैल गई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीवर की समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। सीताबाड़ी लायंस कॉलोनी में चार महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट सीताबाड़ी, लायंस कॉलोनी से महावीर सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले चार महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। मॉडल टाउन जगतपुरा में सड़क की हालत बेहद खराब मॉडल टाउन जगतपुरा से सोनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाकर रास्ता दुरुस्त करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 2.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 3.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 4.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' 5.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 6.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 7.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 8.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 9.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 10.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर'