जयपुर में सीए राजीव गुप्ता की किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे सामने आए। किडनैपिंग की साजिश के पीछे आरोपियों ने फिल्मों से मिले आइडिया को आधार बनाया। आरोपियों ने सोचा था कि अपहरण के बाद 10 से 20 लाख रुपए आसानी से मिल जाएंगे और इसी रकम से कर्जा चुका देंगे। पुलिस की जांच में किडनैपिंग प्लान से जुड़े ये पहलू सामने आए हैं। अशोक नगर थाना पुलिस ने आरोपी मास्टर माइंड को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश जेसी कर दिया। उसके दो साथियों से पूछताछ के साथ ही फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मास्टर माइंड चेतन को जेसी भेजा, दोनों साथी आरोपियों से पूछताछ जारी SHO (अशोक नगर) हेमंत ने बताया कि सीए किडनैपिंग मामले में अरेस्ट किए मास्टर माइंड चेतन को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया है। रिमांड पर चल रहे उसके दोनों साथी आरोपी हनुमान और जैनुल खान से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार उसके छिपने के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कर्जा उतारने और मौज-मस्ती के लिए वारदात करना बताया है। मास्टर माइंड चेतन को 10 लाख का होम लोन, स्कूटी लोन के साथ ही 2.50 लाख घरवालों का चुकाना था। जैनुल खान पर भी 1 लाख रुपए कर्जा होने का पता चला है। आसानी से मिल जाएगी रकम पूछताछ में सामने आया कि चारों दोस्तों ने प्लानिंग की थी। मास्टर माइंड चेतन के कहने पर पुरानी फिल्मों की तरह किडनैपिंग का प्लान बनाया गया। लग्जरी कार में बैठने वाले अमीर व्यक्ति को अकेला पाकर किडनैप करना था। उनका मनाना था कि अमीर परिवार के पास 10-20 लाख रुपए पड़े रहते है। किडनैप कर मांगने पर एक ही झटके में आसानी से रुपए दे देंगे। एक बार में डील में जो भी रकम तय होगी, उसे लेकर छोड़ देंगे। मिलने वाले रुपयों से पहले कर्जा चुकाएंगे और उसके बाद मौज-मस्ती में पैसे का यूज करेंगे। 13 महीने के भांजे का किडनैप खोह नागोरियान थाने में दिसम्बर-2024 में दर्ज किडनैपिंग मामले में मास्टर माइंड चेतन शर्मा चालानशुदा है। उसने खुद के ही 13 महीने के भांजे का किडनैप किया था। वह दीवार फांदकर अपनी बहन के घर में घुसा था। मां के पास सो रह मासूम को उठाकर कमरे के गेट को बाहर से बंद कर भाग गया था। जिसके बाद CCTV फुटेज में चेतन वारदात कर भागते नजर आया था। पुलिस ने 9 घंटे बाद आरोपी मामा चेतन और उसके दोस्त गौरव चौधरी को अरेस्ट किया था। दोस्त को घर से 100 मीटर दूर खड़ा छोड़कर की थी वारदात पुलिस जांच में सामने आया था कि उसकी चचेरी बहन प्रियंका का पति अनिल विदेश में जॉब करते है। ऐसे में उसको लगता था कि उसकी चचेरी बहन बहुत अमीर है। इसलिए उसने बच्चे को किडनैप कर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने की प्लानिंग की थी। दोस्त को घर से 100 मीटर दूर खड़ा छोड़कर चेतन ने वारदात को अंजाम दिया था। गलियों में होते हुए दोनों बाइक पर बच्चे का किडनैप कर गौरव के किराए मकान पर ले गए थे। उस समय चेतन बेकरी का माल सप्लाई का काम करता था। पकड़े जाने से बचने के लिए चेतन ने बच्चे को कमरे में बंधक बनाकर रखा और खुद काम पर निकल गया था। ---------------- मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कर्जा चुकाने के लिए CA को किडनैप किया था:जयपुर में 4 दोस्तों ने मिलकर बनाया था प्लान; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार जयपुर के सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के किडनैपिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अशोक नगर थाना पुलिस ने 1 हजार से ज्यादा CCTV फुटेजों को खंगालकर 3 दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। (पूरी खबर पढ़ें…)