नगरीय निकायों में पहले चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई। जयपुर जिले में 18 नगरीय निकायों में 87.06 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा वोटिंग 89.91 फीसदी कालाडेरा नगर पालिका में हुई। इन 18 निकायों में वोटिंग के लिए कुल 565 बूथ बनाए है, जिसमें 152 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे थे। वोटिंग शुरू होने के साथ ही कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने और तकनीकी खराबी की सूचना मिली, लेकिन इन समस्याओं को दूर करने करने के बाद वोटिंग फिर से शुरू हो गई। इन चुनावों की काउंटिंग अब 14 सितंबर को होगी, जिसके लिए इन निकाय क्षेत्रों में अलग-अलग जगह काउंटिंग सेंटर निर्धारित किए गए है। चुनाव से जुड़े अपडेट… इन निकायों में वोटिंग नगर परिषद : चौंमू, शाहपुरा नगर पालिका : मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा। जयपुर निकाय का पोलिंग प्रतिशत इन निकायों की यहां होगी काउं​टिंग वोटिंग पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को जमा करवाने जयपुर शहर में भवानी निकेतन नहीं आएगी। ये टीमें निर्धारित वोटिंग काउंटिंग सेंटरों पर जाकर मशीनें जमा करवाएगी। इसके लिए इन जगहों को निर्धारित किया है। निकायों की स्थिति पर एक नजर आज सार्वजनिक अवकाश जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज इन 18 नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राजकीय संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट संस्थानों में भी छुट्टी घोषित की है, ताकि वहां का मतदाता मतदान करने जा सके।