जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं, नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कई मामलों में समस्या का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कुछ इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' जयपुर शहर के बदनपुरा, गंगापोल रोड के रहने वाले रियाज ने कुछ समय पहले स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर से संबंधित समस्या बताई थी, जिसका समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि मोहल्ला टिक्की ग्राम में स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर पोल पर काफी नीचे लगा हुआ था, इसके कारण बच्चों को करंट का खतरा था। इस समस्या के पोस्ट होने पर एईएन बालुराम गुर्जर ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। 15 दिन से नहीं आ रही थी कचरा गाड़ी, समस्या का समाधान अमन विहार कॉलोनी, गोनेर रोड से संजीदा बानो ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में 15 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इससे कॉलोनी में कचरा जमा होने लगा था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए कचरा गाड़ी की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... गुलमोहर पार्क जगतपुरा में सड़क टूटी, जगह-जगह हो रहे गड्ढे गुलमोहर पार्क, जगतपुरा से प्रकाश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क काफी दिनों से टूटी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढों को ठीक कराने की मांग की है। महर्षि मार्ग पर कई महीनों से सड़क किनारे पड़ा कचरा महर्षि मार्ग से संजय कुमार जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई महीनों से सड़क के सामने कचरा और गंदगी पड़ी हुई है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यहां गंदगी जमा है और लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मौके से कचरा हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है। सेक्टर 19 प्रताप नगर में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क नहीं की ठीक सेक्टर 19 प्रताप नगर से विजय सिंह यादव ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है। निवारू रोड अशोक नगर में 15 साल से प्याऊ पर बर्बाद हो रहा पानी निवारू रोड, अशोक नगर से सैनी जी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में पानी की प्याऊ पर पिछले 15 साल से पानी व्यर्थ बह रहा है। लंबे समय से पानी की बर्बादी के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्याऊ पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 2.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 3.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी 4.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' 5.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 6.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 7.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 8.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 9.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी