जयपुर में निकाय चुनाव के दौरान अब बड़े चेहरे भी नजर आने लगे हैं। सोमवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ जनसंपर्क किया। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 35 से बीजेपी प्रत्याशी विमल कटियार के समर्थन में प्रचार किया। वार्ड 135 से बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार करने हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तलवार लहराई। वहीं, दूसरी तरफ अलग-अलग वार्ड के कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी प्रचार मे जुटे हैं। इस दौरान लोग दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के सामने अपनी समस्याएं रख रहे हैं। वार्ड-90 से चुनाव प्रचार कर रही बीजेपी प्रत्याशी सरोज कंवर ने बताया कि वे जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हूं। यहां पर सबसे ज्यादा टूटी हुई सड़कों की समस्या है। सरोज कंवर के पति रणजीत सिंह सोडाला भाजपा के प्रदेश महामंत्र रह चुके हैं। वे भी साथ में प्रचार कर रहे हैं। वहीं, वार्ड-90 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता जांगिड़ भी चुनाव प्रचार के लिए निकली हैं। ममता ने बताया- सड़कें, बिजली और सीवरेज की समस्या ज्यादा हैं। इसके लिए हम काम करने वाले हैं। महिला सुरक्षा के लिए इंतजाम किया जाएगा। किसी से कॉम्पिटिशन नहीं वे बस जनता के लिए काम करना चाहती है।