जयपुर में ओवर स्पीड थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत हो गई। बुद्धसिंहपुरा निवासी, नवल शर्मा (57) सुबह घर से स्कूटी लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। जब पीछे से आ रहे ओवर स्पीड थार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को हॉस्पिटल लेकर गई। इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। हादसा सांगानेर थाने में शनिवार का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। फरार थार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे से जुड़ी PHOTOS पीछे से स्कूटी को मारी टक्कर SHO (सांगानेर) हरवेन्द्र सिंह ने बताया- हादसे में सांगानेर के बुद्धसिंहपुरा निवासी नवल शर्मा (57) की मौत हो गई। वह शनिवार सुबह करीब 6 बजे स्कूटी से अपनी दूध डेयरी पर काम के लिए निकले थे। वे चीलगाड़ी रेस्टोरेंट से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई ओवर स्पीड थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। CCTV में नजर आई ब्लैक थार घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज में ब्लैक कलर की थार पीछे से स्कूटी को टक्कर मारते नजर आ रही है। हादसे के बाद थार चालक फरार हो गया। SMS हॉस्पिटल में रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हिट एंड रन मामले में फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। बिना नंबर की थार की तलाश में रुट चार्ज बनाकर सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है।