जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी परिचित ने रेप किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- जयपुर में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। साल-2024 में मिलने के बहाने बुलाया। मिलने जाने पर अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती की। अश्लील वीडियो बना लिए विरोध करने पर डरा-धमका कर रेप किया। दुष्कर्म के दौरान उसके अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।