जयपुर में सरकारी अधिकारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में 10 दिन बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं लगा है। पीड़ित का कहना है कि कातिलाना हमला हुए 10 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस हमलावरों को ढूंढ ही नहीं सकी। जिसके चलते CS और DGP से भी शिकायत की है। आरोप है कि घर के बाहर टहलते समय दो बाइक पर आए 6 नकाबपोश बदमाशों ने डॉ. मदन यादव पर लाठी-सरिए से हमला किया था। इसमें मदन यादव के सिर में 24 टांके आए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी मारपीट कर भाग गए थे। घर के बाहर टहलते समय हमला एसआई धर्मेंद्र कुमान ने बताय कि नारायण विहार के नारायण सागर कॉलोनी में रहने वाले डॉ. मदन यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में ऑफिसर हैं। 18 सितंबर की रात वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ लोग संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। उनके पास दो बाइक खड़ी थीं और उनके हाथों में सरिए व डंडे थे। पीड़ित का कहना है वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। डंडे-सरिए से मारपीट के दौरान बदमाश जान से खत्म कर देने की बात कह रहे थे। सिर बचाने के दौरान हमलावरों ने उनके पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्हें देखकर दो बाइक पर आए 6 नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। 10 दिन बाद भी नहीं चला पता पीड़ित यादव का कहना है- हमले में उसके सिर में चोट आने पर 24 टांके आए। इलाज के बाद नारायण विहार थाने में FIR दर्ज करवाई। 10 दिन बाद भी पुलिस हमलावरों के बारे में पता नहीं लगा सकी। इसी कारण मुख्य सचिव व डीजीपी को लिखित शिकायत देकर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी लेटर लिखकर सीएम भजन लाल शर्मा से सुरक्षा संबंधी व न्याय दिलाने की लिखा है।