जयपुर में हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में 50 प्रतिशत पार्टनर बनाने का झांसा देकर 35 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोप है कि आरोपी ने निवेश के बदले प्रॉफिट देने का लालच दिया और भरोसा कायम कर दो साल तक रकम लेते रहे। पीड़ित ने जब वापस रकम मांगी तो जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद में हिस्सेदारी और मुनाफा नहीं मिलने पर पीड़ित ने श्यामनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिजनेस में 50% का पार्टनर बनाने का दावा हेड कॉन्स्टेबल कैलाश चंद कुमावत ने बताया कि श्याम नगर के बाहुबली पथ निवासी उदित गौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में अनिल कॉल, आभा, आदित्य, अरुण और दीक्ष सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि साल-2021 में आरोपियों से बिजनेस के संबंध में उनकी बातचीत हुई थी। एक.के. हॉस्पिटैलिटी नामक बिजनेस में उसे इनवेस्ट करने का झांसा दिया। बिजनेस में 50% का पार्टनर बनाने का दावा किया। विश्वास में लेकर आरोपी देते रहे धोखा साल-2021 से साल-2023 के बीच विश्वास में रखकर 30.31 लाख रुपए बैंक अकाउंट्स और 4.50 लाख रुपए कैश ऐंठे लिए। काफी समय बीतने पर बिजनेस संबंध में पूछने पर मिलने वाले प्रॉफिट में साझेदार होने की कहकर टालमटोल कर देते। विश्वास में रखकर काफी समय तक आरोपी धोखा देते रहे। इसके साथ ही बार-बार कहने पर भी पार्टनरशिप डॉक्यूमेंट, बिजनेस और प्रॉफिट संबंधी लिखा-पढ़ी नहीं की गई। पीड़ित की ओर से अपने दिए गए रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने लौटाने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ श्याम नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।