जयपुर में स्कूटी सवार को थार से तीन डॉक्टरों ने कुचला था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर तीनों डॉक्टरों को डिटेन किया है। पुलिस ने 100 किलोमीटर के दायरे में 400 CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंची। मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजापार्क के उदय मार्ग चौराहे की 22 सितंबर रात 12:30 बजे का है। हादसे में गंभीर घायल युवक विजय पासवान (24) की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी डॉक्टर धर्मेंद्र कड़वा निवासी डीडवाना कुचामन, यथार्थ हंस और राजेश धाकड़ चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। धर्मेंद्र कड़वा गाड़ी चला रहा था। तीनों आरोपी विदेश से MBBS की पढ़ाई करके आए है। 100 किलोमीटर के दायरे में 400 CCTV खंगाले जवाहर नगर थानाधिकारी सरला यादव ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान करीब 100 किलोमीटर के दायरे में 400 CCTV फुटेज खंगालकर दुर्घटना में शामिल काली थार का पता लगाया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और रूट मैप के आधार पर थार के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश धाकड़ और यथार्थ को सालासर से डिटेन किया। दोनों की निशानदेही पर धर्मेंद्र को थाने में बुलाकर डिटेन किया। हादसे में यूज की गई काली थार को भी जब्त किया है। धरने से दोस्त के घर जा रहे थे तीनों डॉक्टर तीनों डॉक्टर एफएमजीई परीक्षा पास कर इंटर्नशिप कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में 16 सितंबर से चल रहे इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों का धरना चल रहा है। तीनों आरोपी डॉक्टर भी इस धरने में शामिल होकर देर रात करीब साढ़े 11 बजे बाद धर्मेंद्र के दोस्त के यहां जवाहर नगर जाने के लिए निकले थे। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (एफएमजी) की मांग है कि इंटर्नशिप के बदले 21 हजार 700 रुपए का स्टाईपेंड मिले। 15 फीट तक स्कूटी को घसीटती चली गई थी थार घटना बीते मंगलवार (22 सितंबर) रात करीब 12:30 बजे राजापार्क के उदय मार्ग चौराहे की है। विजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और करीब तीन साल पहले जयपुर आया था। वह आदर्श नगर स्थित चिकन हंट में काम करता था और वहीं रहता था। 22 सितंबर की रात में वह चिकन हंट से जवाहर नगर टीला नंबर-7 स्थित दोस्तों के घर खाना देने जा रहा था। विजय स्कूटी से चौराहा पार कर रहा था। इसी दौरान ब्लैक थार ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि थार स्कूटी और विजय को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया था। SMS ट्रोमा सेंटर में हुआ था सिर का ऑपरेशन हादसे में विजय के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने उसे उपचार के लिए SMS अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। इलाज के दौरान रविवार को विजय की मौत हो गई। विजय के परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। ------------- मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर- तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को कुचला:रोड पर 15 फीट तक घसीटते ले गई गाड़ी; दोस्तों के घर जा रहा था जयपुर के राजापार्क इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी पर जा रहे युवक को कुचल दिया। थार युवक और स्कूटी को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। घटना मंगलवार रात करीब 12:30 बजे की जवाहर नगर थाना इलाके में उदय मार्ग की है। (पूरी खबर पढ़ें…)