जयपुर शहर में सड़क, जलभराव और सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं। कई इलाकों में सड़क की हालत खराब होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है, वहीं कुछ जगहों पर सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' किशनपोल बाजार रोड से मोहम्मद अनस ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क किनारे काफी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। कचरे का ढेर बढ़ने से आसपास गंदगी फैल रही थी और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद सुनीता मेठी ने इसका संज्ञान लिया और सफाई करवाकर सड़क किनारे जमा कचरा हटवा दिया। इससे इलाके में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का जल्द समाधान करवाने पर वार्ड पार्षद सुनीता मेठी आज की 'पब्लिक की स्टार' बनीं। गणेश मार्ग पर सड़क के गड्ढे से मिली राहत छायादीप नगर स्थित गणेश मार्ग से रामकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पर पिछले 7-8 दिनों से गड्ढा बना हुआ है। गड्ढा होने के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी संभलकर निकलना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क के गड्ढे को ठीक करवा दिया गया। इससे लोगों को आने-जाने में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... लूणियावास में सड़क नहीं बनी, पानी भी जमा लूणियावास से लोकेश खाती ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क बनी हुई नहीं है। सड़क की सुविधा नहीं होने के साथ यहां पानी भी जमा हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण करवाने के साथ जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। रघुनाथ विहार में दो महीने से जलभराव की समस्या रघुनाथ विहार कॉलोनी गली नंबर 5 से राहुल तनेजा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले दो महीने से सड़क टूटी होने के कारण यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों को पैदल निकलने के साथ वाहन लेकर आने-जाने में भी परेशानी होती है। लंबे समय से समस्या बनी होने के कारण स्थानीय लोगों में भी परेशानी है। उन्होंने सड़क की मरम्मत करवाकर जलभराव से राहत दिलाने की मांग की है। गोपालपुरा में आए दिन फैली रहती है गंदगी गोपालपुरा से दीपक शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में आए दिन गंदगी फैली रहती है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरा जमा हो जाता है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है और क्षेत्र का माहौल भी खराब रहता है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई करवाने और कचरा हटाने की मांग की है। जनपथ नगर में पूरी सड़क टूटी, लोगों को परेशानी जनपथ नगर, ब्लॉक ए से सुनील नागौरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की पूरी सड़क टूटी हुई है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को भी क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरते समय दिक्कत होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं 'पब्लिक की स्टार':गणेश मार्ग पर 7-8 दिन से सड़क पर बना गड्ढा हुआ ठीक, राहगीरों को मिली राहत 2. ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर 3.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:कालवाड़ रोड पर नई सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन जवाहर नगर में टूटी सड़क पर नियंत्रण खो रहे वाहन 4.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 5.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 6.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 7.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 8. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 9.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें