जयपुर में नाबालिग से दोस्ती कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने मिलने के बहाने बुलाकर पीड़िता को किडनैप कर लिया था और करीब डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 17 साल की नाबालिग के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रेप किया। पड़ोसी से पीड़िता की बातचीत थी। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी ने उसे मिलने बुलाया और किडनैप कर लिया। आरोपी ने करीब डेढ़ महीने पहले पीड़िता को बुलाया था और पिछले डेढ़ महीने से बंधक बनाकर आरोपी उसके साथ देहशोषण करता रहा। ढूंढते हुए मध्यप्रदेश पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला। नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को सोमवार शाम अरेस्ट किया।