जयपुर में पड़ोसी युवक के नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। पिछले 2 साल से ब्लैकमेल कर आरोपी पड़ोसी उसका रेप करता रहा। विरोध करने पर बदनाम करने की कहकर गाली-गलौच कर धमकाता रहा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया है। एसीपी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से रेप हुआ है। पड़ोसी होने के कारण आरोपी युवक को वह जानती है। आरोप है कि पड़ोसी युवक से उसकी बातचीत होती रहती थी। करीब 2 साल पहले आरोपी युवक ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद ब्लैकमेल कर आरोपी युवक उसका देहशोषण करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौच कर बदनाम करने की धमकी दी। पिछले करीब 2 साल तक ब्लैकमेल कर आरोपी पड़ोसी उसका देहशोषण करता रहा। ब्लैकमेल कर देहशोषण के टॉर्चर से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर आरोपी पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया।