जयपुर में पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर 16 साल की लड़की से रेप किया। पिछले दो सालों से पड़ोसी होने का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने ब्लैकमेल कर नाबालिग से रेप करता रहा। लड़की के विरोध करने पर आरोपी युवक उसे बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया है। दो साल से बदनाम करने की धमकी देकर करता रहा रेप एसीपी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से रेप हुआ है। पड़ोसी होने के कारण आरोपी युवक को वह जानती है। आरोप है कि पड़ोसी युवक से उसकी बातचीत होती रहती थी। करीब 2 साल पहले आरोपी युवक ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद दो सालों से ब्लैकमेल कर आरोपी युवक उसका देहशोषण करता रहा। विरोध करने पर गाली-गलौच कर बदनाम करने की धमकी दी। टॉचर से परेशान होकर परिजनों को सुनाई आपबीती एसीपी ने बताया कि ब्लैकमेल कर देहशोषण के टॉर्चर से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर आरोपी पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया।