जयपुर में एक कलयुगी मामा के नाबालिग भांजी से रेप करने का मामला सामने आया है। वह काम के बहाने नाबालिग भांजी को अपने घर ले गया था। विरोध करने पर नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी मामा को अरेस्ट किया है। मामा ने सगी भांजी के साथ की दरिंदगी थानाधिकारी ने बताया- जयपुर में रहने वाली 16 साल की लड़की से रेप हुआ है। उसके सगे मामा पर नाबालिग भांजी ने रेप का आरोप लगाया। रिपोर्ट के अनुसार अगस्त-2026 में मामा उनके घर आया। काम के बहाने भांजी को अपने घर ले गया। दो दिन घर पर भांजी के रहने पर उसके साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर आरोपी मामा की ओर से नाबालिग को डराया-धमकाया गया। वापस घर लौटने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को कलयुगी मामा की करतूत के बारे में बताया। नाबालिग बेटी की आपबीती सुनाने के बाद गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाकर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मामा को अरेस्ट कर लिया।