जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल एक झांकी में गणेशजी की पूजा के दौरान एक रोबोट दिखा। रोबोट ने एक थाली में माला रखी थी। जिससे माला लेकर व्यक्ति ने गणेशजी को माला पहनाई। शोभायात्रा में 16 फीट ऊंचे गणेशजी को गरुड़ की सवारी करते हुए दिखाने वाली झांकी भी शामिल की गई। इसके अलावा भगवान नृसिंह के प्राकट्य और हिरण्यकश्यप के वध का प्रसंग को झांकी के माध्यम से दिखाया गया है। साथ ही भगवान गणेशजी के डमरू पर बैठकर नृत्य करते हुए की झांकी भी शामिल की गई है। मुख्य सवारी रवाना हुई तब श्रद्धालुओं ने घरों की छतों से मुख्य रथ की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम को मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे और गणेशजी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने शोभायात्रा के मुख्य रथ की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में मुख्य रथ की पूजा-आरती कर मुख्य रथ को रवाना किया। ऋषि पंचमी के मौके पर निकलने वाली यह 38वीं शोभायात्रा मोतीडूंगरी रोड से शुरू होकर सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां महंत परिवार की ओर से आरती की जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहा। 80 से ज्यादा झांकियां शामिल महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में 80 से ज्यादा झांकियां शामिल हुईं। इनमें 20 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक झांकियां हुईं। पृथ्वी पर नृत्य करते गणेशजी, पिता शिव की पीठ पर खेलते बालरूप, नीले घोड़े पर सवार गणेशजी और शेषनाग पर नृत्य करते बप्पा की झांकियां आकर्षण रहीं। पहले देखें झांकियों के PHOTOS परकोटा में सिटी बसों की आवाजाही बंद रहेगी रोडवेज बसों के लिए भी बदला रास्ता