जयपुर में युवक ने चाकू से अपना गला काटकर सुसाइड कर लिया। गला कटते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। 5 मिनट तक तड़पता रहा। घटना पास में एक मकान में लगे CCTV में कैद हो गई। घटना मुहाना थाना क्षेत्र के SMS कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। SHO मुकेश खरड़िया ने बताया- कॉलोनी में छीतर नाम का युवक कबाड़ की दुकान पर आया था। कुछ देर दुकान के अंदर रहने के बाद वहां से चाकू उठाकर बाहर आ गया। बाहर निकलते ही छीतर ने चाकू से अपना गला काट लिया। गला कटते ही छीतर वहां खड़े एक टैंकर के पास गिर गया। करीब 5 मिनट तक रोड पर तड़पता रहा। होश आने पर एक बार फिर एक बार उठा। इसके बाद नीचे गिर गया। खेल रहे बच्चों ने देखा, लोगों को बताया SHO मुकेश खरड़िया ने बताया- छीतर को चाकू से काटते समय कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने देख। युवक के जमीन पर गिरते ही बच्चे उसके पास पहुंचे। उसे खून से लथपथ हालत में देखकर बच्चे वहां से भाग गए। बच्चों ने लोगों को युवक के सुसाइड के बारे में बताया। घटना का पता चलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।