राजस्थान निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान आज पूरा हो गया। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के पार्षदों के लिए अब तक कुल 63.55% मतदान हुआ। इस दौरान कई पोलिंग बूथों पर फर्जी मतदान और ईवीएम बंद होने से हंगामा हो गया। वार्ड 49,101 और 62 में फर्जी वोटिंग के आरोप लगे। वार्ड 26 में मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर हंगामा हो गया। शहर की सरकार बनाने के लिए बुजुर्गों के साथ जेन-जी मतदाता और पहली बार मतदान का प्रयोग करने वाले भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़,राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत कई नेता और अधिकारी भी मतदान करने पहुंचे। अब 14 सिंतबर को मतगणना होगी। देखिए- चुनाव से जुड़ी PHOTOS जयपुर नगर निगम में वोटिंग प्रतिशत जयपुर नगर निगम चुनाव से जुड़े अपडेटस
फर्जी मतदान का आरोप लगा: सांगानेर विधानसभा के वार्ड 49 में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। सिंघानिया ने आरोप लगाया कि जो वोटर यहां पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही किसी और फर्जी वोटर ने उनकी जगह वोट दे दिया है। वार्ड 101 में पानीपेंच वाटर वर्क्स पर निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु ब्याणी के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। वार्ड 62 जगतपुरा टीलावाला में बूथ 23 पर फर्जी मतदान होने पर हंगामा हो गया। दीया कुमारी ने मतदान करने की अपील की: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने वार्ड 141 में पेंशन कार्यालय बूथ नंबर 10 में मतदान किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान में जहां-जहां नगर निकाय के लिए वोटिंग हो रही है। वहां मतदाताओं से अपील करती हूं कि आप जाकर मतदान जरूर करें। वहीं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हर चुनाव की तरह निकाय का चुनाव भी अहम है। देश का पैसा धरातल तक लग रहा है। बीजेपी के बड़े नेताओं की ओर से रोड पर कांग्रेस की टिप्पणी पर राठौड़ ने कहा कि जनता ही बड़े नेता बनाती है। ये जनता इन कॉलोनियों में रहती है। इनकी बुनियादी जरूरतों को पार्षद देखेगा। कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए ये छोटी चीज होगी लेकिन हमारे लिए छोटी नहीं है। कई बूथ पर ईवीएम मशीन खराब: चुनाव शुरू होने से पहले मॉकपोल के दौरान वार्ड 149, 150 और 116 से 132 में सबसे ज्यादा EVM मशीनों के खराब होने का मामला सामने आया है। जयपुर के वार्ड 113 के कांवटिया का खुर्रा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब होने के बाद मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। बूथ पर प्रत्याशियों का हंगामा, झड़प भी हुई: वार्ड नंबर 114 के एक बूथ पर सुबह-सुबह हंगामा और विवाद हुआ। यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस कैंडिडेट को बूथ के अंदर से बाहर करने की मांग की। दोनों के बीच झड़प भी हो गई। पुलिस ने मामला शांत करवाया वार्ड 26 में मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी ने हंगामा कर दिया। मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी ने कर्मचारियों पर सरकार से मिली भगत के लगाए आरोप। अपने उम्मीदवार की प्रोफाइल देखने के लिए यहां क्लिक करें…
विजुअल इनपुट : ऋषभ सैनी