नगर निगम जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया है। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। बीजेपी ने शुक्रवार को अपने पार्षदों से 3-3 नाम लिए थे। इसके बाद सभी पार्षदों को शुक्रवार को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट किया गया था। आज नाम फाइनल होने के बाद सुनील कोठारी को बाड़ेबंदी से जयपुर बुलाया गया था। कांग्रेस से सुनीता मावर, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को हराने वाली सुनीता मेठी और दशरथ अटल ने नॉमिनेशन फॉर्म भरा हैं। हालांकि अधिकृत प्रत्याशी सुनीता मावर होने से बाकी दोनों का फॉर्म स्क्रूटनी में खारिज हो जाएगा। बीजेपी ने पार्षद चुनाव में बहुमत हासिल किया है। ऐसे में कोठारी का जयपुर मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 25 सितंबर को होगी। बीजेपी में पार्षदों से 3-3 नाम लिखवाए थे जयपुर में बीजेपी पार्षदों से मेयर प्रत्याशी को लेकर वरीयता पूछी गई थी। सभी पार्षदों से वरीयता के हिसाब से 3-3 नाम लिखवाए गए थे। जयपुर में वैश्य समाज से मेयर बनाने की चर्चा सबसे ज्यादा थी। विधायकों की राय, पार्षदों से हुई रायशुमारी, वरिष्ठता और वित्तीय स्थिति के आंकलन के बाद पार्टी की पहली पसंद इस पद पर सुनील कोठारी रहे। निर्वतमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट और सुभाष सिंघी का नाम भी चर्चा में था। विधायकों की इच्छा भी पूरी कोठारी को मेयर बनाने के साथ ही भाजपा संगठन ने विधायकों की इच्छा भी पूरी कर दी। जयपुर में भाजपा के सभी 6 विधायक चाहते थे कि उनके विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा कोई पार्षद मेयर न बने। सुनील कोठारी वार्ड नंबर 112 से जीते हैं। यह वार्ड किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में आता है और यहां से कांग्रेस के अमीन कागजी विधायक हैं। देखिए-जयपुर मेयर के नोमिनेशन के PHOTOS बीजेपी के पास 78 सीट के साथ बहुमत जयपुर के पूरे 150 वार्डों में से बीजेपी ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस 57 और 15 सीट पर निर्दलीय है। BJP विधायक नहीं चाहते उनके क्षेत्र से मेयर बने:जयपुर में रोचक बना महापौर का चुनाव; मेयर और डिप्टी मेयर के लिए अलग-अलग लॉबिंग