जयपुर नगर निगम क्षेत्र के 150 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इस बार कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टियों के कुल 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। 4 वार्ड ऐसे हैं, जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं, 16 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव का परिणाम 14 सितंबर को आएगा। इसके बाद महापौर और उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया होगी। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के आरक्षण में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जयपुर में कुल 2256 बूथ हैं, जिसमें से 652 क्रिटिकल बूथ की कैटेगरी में है। कांग्रेस और बीजेपी के 149-149 प्रत्याशी मैदान में जयपुर में प्रत्याशियों की स्थिति देखें तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों से 149-149 प्रत्याशी मैदान में हैं। बाकी 425 प्रत्याशी निर्दलीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रिय पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे है। जयपुर में भाजपा -कांग्रेस के इन प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है.. अब पढ़िए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियोों की पूरी डिटेल..