जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर जनता लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रही है। समाधान होने से उनका भरोसा भी बना हुआ है। प्रशासन तक उनकी परेशानी पहुंचने से उन्हें हल मिलने की उम्मीद भी जगी है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन, स्वास्थ्य और जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी पब्लिक पोस्ट कर सवाल पूछ रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… वैशाली नगर: पाइपलाइन लीक, दुकानों के आगे भरा पानी जयपुर के केशर नगर, वैशाली नगर वेस्ट से मुबारक ने बीसलपुर पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि क्षेत्र में इस लीकेज पाइप लाइन से काफी पानी सप्लाई के समय बहकर दुकानों के आगे जमा हो जाता है। सुबह–शाम इसके चलते जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इस समस्या का समाधान करवाएं। मानसरोवर: आवारा कुत्तों का डर, बच्चे–महिलाएं ज्यादा परेशान शिप्रा पथ, एसएमएस ग्रीन वैली, मानसरोवर से सरकार ने बेसहारा कुत्तों से जुड़ी समस्या शेयर की है। उन्होंने बताया कि पटेल मार्ग और इसके आसपास के एरिया में आवारा कुत्तों का काफी डर रहता है। इस पूरे क्षेत्र में इनकी आबादी तेजी से बढ़ रही है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसका समाधान करवाएं। हाथोज रोड: दो साल से पीने के पानी को तरस रहे लोग सिरसी हाथोज रोड, शिव कुंज विलाज से अभिषेक ने पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हाथोज–पितावास क्षेतत्र में दो साल से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। यहां सप्लाई के लिए दाबे गए पाइप भी उखाड़कर कोने में डाल रखे हैं। अब यह नए बने वार्ड 26 में शामिल क्षेत्र है। जन प्रतिनिधियों से अपील है कि हमारे लिए उपयोग भर के पानी की तो व्यवस्था करें। बीसलपुर की पाइन से जोड़कर हमारे क्षेत्र के लोगों को राहत देने का काम करें। सांगानेर: गलियों में जमा बरसात और नाली का पानी शिव कॉलोनी रोड, राजनगर, कुम्हारों की तलाई, सांगानेर से करण सिंह शेखावत ने गलियों में बारिश और नालियों का गंदा पानी इकट्‌ठा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि ये समस्या बीते तीन महीने से है। आसपास के लोगों को इसकी वजह से बहुत परेशानी हो रही है। पानी ज्यादा भरने पर घरों के अंदर भी गंदा पानी घुस आता है। निगम जेडीए से अपील है कि इस समस्या का कोई स्थायी समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… भागीरथ नगर: पोस्ट के बाद अर्जुन नगर अण्डरपास हुआ साफ करतारपुरा रोड, भागीरथ नगर से रमेश सैनी ने रेलवे अण्डरपास के अंदर साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि अर्जुन नगर अण्डरपास की सफाईकर्मियों ने सुध लेना ही छोड़ दिया है। यहां से सुबह–शाम हजारों लोग गुजरते हैं। लेकिन अण्डरपास के अंदर बहुत कचरा और गंदगी है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के वार्ड प्रभारी ने सफाई करवा समाधान कर दिया। सिविल लाइन्स: पार्षद शशि प्रकाश शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार' ‘भास्कर समाधान’ पर राज भवन रोड, मदरामपुरा, सिविल लाइन्स से ऋषिकेश गुप्ता ने बंदराें से हो रही परेशानी पोस्ट कर इन्हें पकड़ने की अपील की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि सिविल लाइन्स पार्क में बंदरों का आतंक हे। यहां टहलने आने वाले कई बुजुर्गों को काटकर घायल कर चुके हैं। पार्षद को शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड पार्षद शशि प्रकाश शर्मा ने बंदरों को पकड़वाकर समस्या का काफी हद तक समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 2.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 4.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 5. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 6.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 9.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 10.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी