जयपुर में बुधवार को मेंटेनेंस के कारण 35 से अधिक इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नीलकंठ विहार, जगदंबा नगर और धावास सहित आसपास के इलाकों में शटडाउन रहेगा। वहीं, दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक सिरसी रोड, वैशाली सर्किल, गौतम मार्ग और मेट्रो हॉस्पिटल सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जयपुर के नीलकंठ विहार, जगदंबा नगर ई, सुराणा फार्म, धावास सरकारी स्कूल, अरिहंत वाटिका, पार्वती नगर, कला नगर, एकता नगर, जगदंबा नगर, गोपाल नगर, कुम्हार की होटल, सत्य नगर आर के पुरम, रणजीत नगर, लाल मंदिर, सफेद मंदिर, ए के गोपालन नगर, चिंकारा कॉलोनी, सरयू मार्ग, भोमिय जी पार्क, हनुमान नगर विस्तार, वैशाली एस्टेट, सुखीजा विहार, कनक वृन्दावन, यादव की ढाणी में बिजली सप्लाई नहीं रहेगी। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक वहीं दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सिरसी रोड, वैशाली सर्किल, गौतम मार्ग, मेट्रो हॉस्पिटल, जय भवानी कॉलोनी, हनुमान वाटिका, गोकुल वाटिका, आधार, एप्पल बिल्डिंग, वैशाली एस्टेट और आसपास के एरिया में बिजली आपूर्ति बंजद रहेगी।