करौली जिला स्पेशल टीम (DST) ने जयपुर के प्रताप नगर थाने से जुड़े एक मामले में वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करौली के शेखपुरा निवासी करन मीना (24) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में करन मीना प्रताप नगर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर जयपुर पूर्व पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम रखा था। DST प्रभारी रामकुमार के नेतृत्व में टीम ने सूचनाएं जुटाईं और आरोपी की तलाश की। इसके बाद टीम ने उसे शेखपुरा गांव से पकड़ लिया। गिरफ्तारी में टीम के रामनारायण, रवि कुमार और सतवीर सिंह की अहम भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए प्रताप नगर थाना पुलिस, जयपुर पूर्व को सौंपा गया। आगे की जांच जयपुर पुलिस करेगी।