जयपुर शहर में आमजन लगातार अपने आसपास की समस्याओं को सामने रख रहे हैं। इनमें सड़क, नाली, सफाई, कचरा और सड़क किनारे उगी झाड़ियों से जुड़ी परेशानियां शामिल हैं। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं पर संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' किशनपोल बाजार रोड से मोहम्मद अनस ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क किनारे काफी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। कचरे का ढेर बढ़ने से आसपास गंदगी फैल रही थी और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद सुनीता मेठी ने इसका संज्ञान लिया और सफाई करवाकर सड़क किनारे जमा कचरा हटवा दिया। इससे इलाके में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का जल्द समाधान करवाने पर वार्ड पार्षद सुनीता मेठी आज की 'पब्लिक की स्टार' बनीं। गणेश मार्ग पर सड़क के गड्ढे से मिली राहत छायादीप नगर स्थित गणेश मार्ग से रामकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पर पिछले 7-8 दिनों से गड्ढा बना हुआ है। गड्ढा होने के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी संभलकर निकलना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क के गड्ढे को ठीक करवा दिया गया। इससे लोगों को आने-जाने में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... गिराज कॉलोनी के पास नाली का कवर टूटा, हादसे का डर डिग्गी मालपुरा रोड से गोविंद सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गिराज कॉलोनी के पास नाली का कवर टूटा हुआ है। नाली का कवर टूटने के कारण सड़क किनारे खुला हिस्सा बना हुआ है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों के गिरने का डर बना रहता है। खासकर पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कवर ठीक नहीं किया गया तो हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द नाली का कवर ठीक करवाने की मांग की है। सदर क्षेत्र में सड़क किनारे जमा हुआ कचरे का ढेर अजमेर रोड, सदर से नरेंद्र जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क किनारे काफी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। कई दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण यहां गंदगी बढ़ती जा रही है। कचरे के कारण आसपास के लोगों के साथ सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और समय पर कचरा उठने से इस तरह की समस्या नहीं होगी। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द कचरा हटवाकर सफाई करवाने की मांग की है। जयपुर बाईपास पर 10 दिन से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण जयपुर बाईपास स्थित लक्ष्मीनारायणपुरी से श्याम सुंदर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले 10 दिनों से सड़क की खुदाई के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क की खुदाई होने के बाद रास्ता ठीक नहीं किए जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी इस हिस्से से निकलते समय दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है। चेतक विहार में सड़क किनारे झाड़ियां बढ़ीं, वाहन चालकों को नहीं दिखता रास्ता जमडोली रोड स्थित चेतक विहार से आशीष शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क किनारे काफी झाड़ियां उग गई हैं। झाड़ियां सड़क की तरफ बढ़ने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन ठीक से दिखाई नहीं देते। इससे सड़क पर आमने-सामने वाहन आने पर हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों की कटाई होने से रास्ता साफ होगा और वाहन चालकों को भी सड़क साफ दिखाई देगी। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द झाड़ियों की कटाई करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर 2.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:कालवाड़ रोड पर नई सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन जवाहर नगर में टूटी सड़क पर नियंत्रण खो रहे वाहन 3.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 4.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 5.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 6.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 8.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें