जयपुर में 9वीं क्लास की स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग स्कूल छात्रा की इंस्टाग्राम पर आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी। स्कूल के बाहर से नाबालिग का किडनैप कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में नाबालिग पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह एक स्कूल की 9वीं क्लास में पढ़ती है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उस पर मिलने का दबाव बनाया। 17 सितंबर को सुबह स्कूल जाने के दौरान मिलने का दबाव बनाया। दोस्त के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म स्कूल के बाहर मिलने पर बहला-फुसलाकर आरोपी युवक बाइक पर बैठाकर नाबालिग को ले गया। किडनैप कर अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर नाबालिग के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घर पहुंचकर बताई आपबीती छुट्टी के समय वापस स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंची नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों की ओर से आरोपी युवक की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।