जयपुर शहर के बजाज नगर, विद्याधर नगर और टोंक फाटक इलाकों से सड़क, सीवर और जलभराव की समस्यएं दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट हुईं है। इन समस्याओं के पोस्ट होने पर शहर की बदहाली सामने आ रही है। मूलभूत समस्याओं के अभाव में रह रहे शहरवासी काफी ज्यादा परेशान है। हालांकि, राहत की खबर है कि शास्त्री नगर के सेक्टर 5 में कचरे की समस्या पर कार्रवाई हो गई है। वहीं, शास्त्री नगर, पानी की टंकी के पास जल्द सड़क निर्माण भी किया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए पूर्व पार्षद शिव सोनी को आज 'पब्लिक का स्टार' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… शहर के मेन इलाके में सड़क की बदहाली
बजाज नगर के रहने वाले शुभम ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क धंसने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बैरवा कॉलोनी में ट्रक का टायर रोड पर घुसने से रोड अंगर धंस गई थी। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से उसके आस-पास कुछ सामान रख कर बाउंड्री बना दी गई है, लेकिन सड़क को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। अंधेरे में उसमें गिर कर कभी भी कोई घायल हो सकता है।
बदबू और मक्खी-मच्छर की परेशानी
विद्याधर नगर ए ब्लॉक में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जनता परेशान है। इस मामले में इलाके के रहने वाले राजेश ने पोस्ट कर बताया कि सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके कारण पूरी कॉलोनी में गंदी बदबू और मक्खी-मच्छर आ रहे है।
लंबे समय से जमा कचरे से हो रही समस्या
टोंक फाटक के शिव कॉलोनी निवासी हरीश गुप्ता ने कॉलोनी में हो रहे कचरे के बारे में समस्या बताई है। उनका कहना है कि कॉलोनी में सड़क के एक किनारे पर काफी ज्यादा कचरा जमा हो रहा है। इस मामले में कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
सड़क निर्माण के कुछ समय बाद हो रहा जलभराव
जोरावर सिंह गेट के पास की कॉलोनी में रहने वाले गुलशन ने लिखा कि उनके इलाके में जलभराव की समस्या आ रही है। दरअसल, कुछ समय पहले क्षेत्र में सड़क निर्माण हुआ था। रोड पर कहीं भी स्लोप न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। लोगों के घरों के बाहर बारिश का पानी भर रहा है।
कचरे की समस्या का हुआ समाधान
शास्त्री नगर के सेक्टर 5 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले कन्हैया लाल ने कचरे की समस्या पोस्ट की थी, जिसका समाधान करवा दिया गया है। उन्होंने लिखा था कि करीब दो महीने से साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी जमा हो गई थी। हालांकि, समस्या पोस्ट होने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
सड़क की समस्या पर प्रशासन का एक्शन
शास्त्री नगर, पानी की टंकी के पास रहने वाले सोनू गुप्ता ने सड़क की समस्या 'भास्कर समाधान' पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि लंबे समय से रोड टूटी-फूटी हो रही थी। लोगों को इस रास्ते से निकलने में परेशानी आ रही थी। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।
शिव सोनी बने 'पब्लिक के स्टार'
जयपुर शहर के शास्त्री नगर से पोस्ट हुई सड़क की समस्या पर प्रशासन ने एक्शन ले लिया है। दरअसल, क्षेत्रावसी सोनू गुप्ता ने लिखा था कि सड़क की हालत खराब हो रही थी। इस मामले में पूर्व पार्षद शिव सोनी ने बताया कि सड़क की शिलान्यास हो गया है और जल्द रोड बनकर तैयार हो जाएगी।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’ 2.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान 7.मालवीय नगर और सेठी कॉलोनी में मिली राहत:'भास्कर समाधान' बना जयपुरवासियों का जनमंच, नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 8.जयपुर में समस्याओं पर एक्शन:कान्हा विहार और धावास में स्ट्रीट लाइट हुई ठीक, निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.ब्रह्मापुरी में सीवर ठीक, सुमेल में स्ट्रीट लाइट जली:निर्माण नगर में सिग्नल की जरूरत, तो श्याम नगर में सफाई का इंतजार 10.जयपुर में बारिश के बाद बढ़ी मुश्किलें:जलभराव से लेकर खुले सीवर चैंबर तक कई समस्याएं, 'भास्कर समाधान' बना जनता का सहारा