जयपुर में किडनैप कर एक युवक से लूट का मामला सामने आया है। कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चलती कार में मारपीट कर गोल्ड चेन और कैश छीनकर फरार हो गए। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन कार सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। ASI जयसिंह ने बताया- शिवदासपुरा के बैरवा की ढाणी निवासी भुराराम (54) ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- उनके बेटे के साथ स्विफ्ट कार सवार पांच बदमाशों ने लूट की वारदात की। 18 अगस्त को दोपहर करीब 11:30 बजे बेटा रिंग रोड बिलवा से जा रहा था। जबरन कार में किडनैप किया इसी दौरान एक कार आगे आकर रुकी। कार में बैठे पांचों लड़कों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाशों ने नीचे उतरकर जबरन कार के अंदर डाल लिया। किडनैप कर चलती कार में मारपीट की। जेब में रखे 6 हजार रुपए और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। मारपीट कर चलती कार से फेंककर लुटेरे फरार हो गए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने क साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।