जयपुर में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले वीडियो बनाकर अपनी भाभी को भेजा। जिसमें कह रहा है- मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी साली और साढू हैं। उन दोनों ने मेरी पत्नी को मुझसे अलग कर दिया है। मुझसे बात नहीं करने देते। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। इसके बाद बिजली के तार का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। घटना शिप्रापथ थाना क्षेत्र के पटेल मार्ग की 1 अक्टूबर की है। मृत युवक मोहम्मद नसीरुल बिहार के मधुवनी का रहने वाला था। वह पटेल मार्ग पर किराए से रहता था। सूचना पर पहुंची शिप्रापथ थाना पुलिस ने शव को जयपुरिया हॉस्पिटल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर युवक की साली और साढू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। दोस्त पहुंचा तो कमरे में फंदे से लटका मिला हेड कॉन्स्टेबल गुमान सिंह ने बताया- मोहम्मद नसीरुल मानसरोवर के पटेल मार्ग पर किराए के मकान में रहता था। निर्माणाधीन मॉल में फायर सिस्टम फिटिंग का काम करता था। 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:06 बजे उसने सुसाइड वीडियो बनाकर गांव में अपनी भाभी पूनियां खातून को भेजा। परिजनों ने वीडियो देखकर तुरंत नसीरुल के दोस्त शाहुबद्दीन को बताया। शाहुबद्दीन जब उसके कमरे पर पहुुंचा तो वह पंखे से लटका हुआ था। साली और साढू को बताया अपनी मौत के लिए जिम्मेदार सुसाइड वीडियो में नसीरुल कह रहा है कि ये रहा पंखा। दो-दो पंखा है। ये रहा वायर। इस रूम में कोई नहीं है। मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। इसका जिम्मेदार होगा पत्नी का बहनोई और बहन। मेरी पत्नी को अलग कर दिया है। वह मेरी पत्नी के बारे में गलत बोलता है। मेरी साली और साढू ने मेरी पत्नी को बुला लिया है। बोलते है इस घर में नहीं रहने देंगे। वह दोनों मेरे से पत्नी की बात नहीं होने देते है। मेरे पास दो बच्चे है। अब मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। ये वीडियो थाने में भेजने जा रहा हूं, सबूत के साथ। ठीक है मैं गले में रस्सी बांध रहा हूं और मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। इसका जिम्मेदार होगा मेरी पत्नी का बहनोई और उसकी बहन, ठीक है। परिजनों ने सुसाइड वीडियो पुलिस को सौंपा मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद फिरोज राईन ने सुसाइड वीडियो के आधार पर शिप्रापथ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मृतक नसीरुल की साली रिजवाना खातून और साढू मोहम्मद अलाउद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ------------- ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग:मौत से पहले बनाया सुसाइड वीडियो नोट, माता-पिता और भाई को बताया जिम्मेदार जयपुर में सुसाइड वीडियो नोट बनाकर एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सुसाइड का वीडियो नोट बनाने के बाद युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वीडियो नोट में युवक ने अपने माता-पिता और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। चौमूं थाना पुलिस की ओर से वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें…)